गोविंदा हुए अस्पताल से डिस्चार्ज, बताई बेहोश होने की वजह
बेहोश होने के बाद मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती हुए ऐक्टर गोविंदा अब डिस्चार्ज हो गए हैं। उन्होंने कहा, "ज़्यादा हार्ड वर्क कर लिया था इसलिए थकान हो गई थी। योग-प्रणायाम अच्छा है। ज़्यादा एक्सरसाइज़ करना कठिन है।" गोविंदा ने कहा, "मैं कोशिश कर रहा हूं कि पर्सनैलिटी और अच्छी हो जाए...मुझे लगता है कि योग-प्रणायाम ही अच्छा है।"