गुस्से में चेहरा क्यों हो जाता है लाल?

सैंटा क्लैरा यूनिवर्सिटी (अमेरिका) के मुताबिक, जब लोग गुस्सा होते हैं तो शरीर 'लड़ो प्रतिक्रिया' से गुज़रता है जिससे एड्रेनलीन जैसे हार्मोन निकलने लगते हैं। एड्रेनलीन रक्त वाहिकाओं को फैलाने का काम करता है और ऐसा खासतौर पर चेहरे पर होता है जिससे चेहरे में खून का प्रवाह बढ़ जाता है। यही कारण है कि चेहरा लाल हो जाता है।