गाज़ा में स्थिति भयावह है: 'फ्री फिलिस्तीन' टिप्पणी के बाद मैकलमोर को हटाए जाने पर एड शीरन
रैपर मैकलमोर की 'फ्री फिलिस्तीन' टिप्पणी को लेकर उन्हें अपने लूप टूर से हटाए जाने के बाद सिंगर एड शीरन ने इस पर बात की है। उन्होंने कहा, "मैंने...खुद को पॉलिटिकल कमेंटेटर बनने से दूर रखने की कोशिश की है...लेकिन यह मानवीय मुद्दा है...मैं इसे लेकर अपनी भावनाएं नहीं छिपा सकता।" शीरन ने कहा, "गाज़ा में जो हो रहा...भयावह है।"