'गंगूबाई...' में आलिया का प्रदर्शन नर्गिस या मीना कुमारी के बराबर का था: भंसाली

फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली ने कहा कि 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में आलिया भट्ट का प्रदर्शन अगले 50-100 सालों तक सराहा जाएगा। भंसाली ने कहा, ''यह 'मदर इंडिया' में नरगिस व 'साहिब बीबी गुलाम' में मीना कुमारी के अभिनय के बराबर का था।'' बकौल भंसाली, यह महत्वपूर्ण फिल्म थी, जहां एक लड़की के कंधों पर पूरी फिल्म का भार था।