गंभीर को तीसरी बार मिली जान से मारने की धमकी, कहा गया- 'पुलिस कुछ नहीं बिगाड़ सकती'

पुलिस के मुताबिक, पूर्व क्रिकेटर व सांसद गौतम गंभीर ने आरोप लगाया है कि उन्हें 6 दिनों में तीसरी बार 'आईएसआईएस कश्मीर' से जान से मारने की धमकी मिली है। ईमेल में कथित तौर पर कहा गया, "आपकी दिल्ली पुलिस और (डीसीपी) श्वेता चौहान कुछ नहीं बिगाड़ सकती...हमारे जासूस पुलिस में भी हैं...आपके बारे में पूरी जानकारी मिल रही है।"