उत्तर प्रदेश में महराजगंज ज़िले के शहर से थोड़ी दूर अमूर्तियां में एक पुल की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। पुल के लिए पिलर तो खड़े किए गए हैं लेकिन रास्ता ना बनाकर लोहे का एंगल बिछा दिया गया है। पुल पर चेतावनी में लिखा है, "बाइक ले जाना वर्जित है, पकड़े जाने पर ₹5000 फाइन लगेगा।"