बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बेंगलुरु में विपक्षी गठबंधन की बैठक से नाराज़ होकर वापस आने को लेकर प्रतिक्रिया दी है। नीतीश ने कहा, "नाराज़ क्यों होंगे? राजगीर आने का मन था इसलिए (बैठक से जल्दी) चले आए।" वहीं, विपक्षी गठबंधन के 'INDIA' नाम पर आपत्ति से जुड़े सवाल पर नीतीश ने कहा कि कोई आपत्ति नहीं है।