गडकरी से पूछा गया- बीजेपी अध्यक्ष रहते हुए अमित शाह को इंतज़ार कराते थे?; उन्होंने दिया जवाब

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में 'क्या वह बीजेपी अध्यक्ष रहते अमित शाह को इंतज़ार कराते थे' सवाल पर कहा है, "मेरे यहां 100-100 लोग आते हैं…आप भी आए…आपको ज़्यादा समय देना था तो आपको बैठना पड़ा।" उन्होंने कहा, "बड़े लोगों को ज़्यादा समय देना होता है...इसलिए उन्हें रुकना पड़ता है...लेकिन मेरा उद्देश्य खराब नहीं था।"