गडकरी ने शेयर किया छह एयरबैग को लेकर ऐड, ट्विटर यूज़र्स ने कहा- यह दहेज को बढ़ावा देता है
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में छह एयरबैग को लेकर अभिनेता अक्षय कुमार का एक विज्ञापन शेयर किया था। विज्ञापन में अक्षय एक पिता को अपनी बेटी व दामाद को सिर्फ दो एयरबैग वाली कार में भेजने पर ताना मारते दिख रहे हैं। टीएमसी प्रवक्ता साकेत गोखले ने ट्वीट किया कि यह विज्ञापन दहेज को बढ़ावा देता है।