अयोध्या में हुई 22-वर्षीय दलित युवती की हत्या पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रविवार को कहा, "बीजेपी के जंगलराज में दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और गरीबों की चीख कोई सुनने वाला नहीं है।" उन्होंने आगे कहा, "यूपी सरकार दलितों पर अत्याचार का पर्याय बन गई है। इस तरह की क्रूर घटनाएं मानवता को शर्मसार करती हैं।"