गर्लफ्रेंड के कहने पर महाकुंभ में दातुन बेचकर वायरल हुए युवक को सोनी टीवी ने शो में बुलाया

गर्लफ्रेंड के कहने पर महाकुंभ में दातुन बेचकर वायरल हुए आकाश यादव को सोनी टीवी ने अपने शो 'डांस का महामुकाबला' में बुलाया जिसका वीडियो वायरल हो गया है। शो में आकाश ने मिथुन चक्रवर्ती, रेमो डिसूजा और मलाइका अरोड़ा समेत अन्य जज को दातुन बेचे। आकाश ने कहा कि महाकुंभ में उसने दातुन बेचकर 5-6 दिन में ₹40,000 कमाए।