क्रिकेटर हार्दिक पंड्या ने एक रेस्टोरेंट के बाहर गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा की गलत ऐंगल से तस्वीर खींचे जाने को लेकर पैपराज़ी को आगाह किया है। पंड्या ने कहा कि कोई महिला उस ऐंगल से फोटो खिंचवाना नहीं चाहेगी। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा, "एक निजी पल को घटिया तरीके से...सनसनीखेज़ बना दिया गया...हर ऐंगल से फोटो खींचने की ज़रूरत नहीं।"