केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि गरीबों से 'रोटी, कपड़ा और मकान' के वादे तो सभी सरकारों ने किए लेकिन वादों को पूरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 60-वर्षों के शासन में गरीबों के लिए 3.26 करोड़ घर बने जबकि बीजेपी ने 8-वर्षों में 2.50 करोड़ से अधिक घर बनाए।