तुर्की में जेल में बंद कुर्दिश नेता की पत्नी बैसाक डेमिर्तास को गर्भपात की मेडिकल रिपोर्ट में टाइपिंग की गलती को लेकर धोखाधड़ी के आरोप में जेल की सज़ा हुई है। दरअसल, 2015 में उन्होंने काम से 5 दिन की छुट्टी के लिए डॉक्टर का जो अपॉइंटमेंट नोट दिखाया था उसमें 11 दिसंबर के बजाय 14 दिसंबर लिखा हुआ था।