गर्भवती अभिनेत्री काजल अग्रवाल की हुई गोद भराई, सामने आईं तस्वीरें

गर्भवती अभिनेत्री काजल अग्रवाल की रविवार को गोद भराई हुई और उन्होंने रस्म की तस्वीरें इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर रीशेयर की हैं। तस्वीरों में काजल के साथ उनके पति गौतम किचलु भी नज़र आ रहे हैं। काजल और उद्यमी गौतम किचलु ने अक्टूबर 2020 में शादी की थी और गौतम ने जनवरी में काजल के गर्भवती होने की पुष्टि की थी।