गर्भवती गायिका रिहाना ने वोग यूएस के मई संस्करण के कवर के लिए तस्वीर खिंचवाई है। रिहाना ने इंस्टाग्राम पर मैगज़ीन का कवर शेयर किया है। गौरतलब है, रिहाना ने इस साल की शुरुआत में अपनी प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की थी और वह अपने बॉयफ्रेंड एसैप रॉकी के साथ पहले बच्चे की मां बनने वाली हैं।