मध्य प्रदेश विधानसभा सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत अन्य कांग्रेस विधायक 'प्लास्टिक का सांप' हाथ और गले में लपेटकर विधानसभा पहुंचे और बेरोज़गारी को लेकर प्रदर्शन किया। विपक्ष ने कहा कि बीजेपी नौकरियों पर सांप की तरह कुंडली मारकर बैठी है। बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा, "कांग्रेस के अंदर आस्तीन के सांप हैं।"