गले में माला और लाल चुनरी ओढ़े कामाख्या देवी मंदिर पहुंचे सलीम मर्चेंट, लोगों ने दी प्रतिक्रिया
सिंगर-म्यूजिशियन सलीम मर्चेंट ने असम स्थित कामाख्या देवी मंदिर के दर्शन की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं जिसके बाद कुछ लोग उन्हें ट्रोल जबकि कुछ ने उनकी तारीफ की हैं। तस्वीरों में सलीम माथे पर टीका लगाए, माला पहने और लाल चुनरी ओढ़े हुए दिख रहे हैं। एक यूज़र ने कहा, "सच्चा नागरिक।" एक अन्य ने कहा, "ईश्वर-अल्लाह तेरो नाम।"