गलती से 330 गुना वेतन मिलने के बाद शख्स ने नौकरी छोड़ी, केस जीतकर रकम पर पाया हक

गलती से अपने वेतन 5,00,000 पेसो (करीब ₹46,100) के बजाय 165 मिलियन पेसो (₹1.5 करोड़) पाने वाले चिली के एक शख्स को जज ने वह रकम रखने की अनुमति दे दी है। जज ने कहा कि यह चोरी नहीं बल्कि 'अनधिकृत कलेक्शन' था। दरअसल, शख्स ने पैसे मिलने के कुछ ही दिनों बाद नौकरी छोड़ दी थी।