अभिनेत्री-निर्माता चार्मी कौर ने बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'लाइगर' की विफलता के बाद ऐक्टर विजय देवरकोंडा की 'जन गण मन' को बंद करने की खबरों का खंडन किया है। उन्होंने ट्वीट किया, "अफवाहें...अफवाहें...अफवाहें! सभी अफवाहें गलत हैं। (फिल्म का) काम प्रगति पर है।" फिल्म में विजय एक सेना अधिकारी के रूप में दिखाई देंगे और उनके साथ पूजा हेगड़े होंगी।