'गली बॉय' देखने के बाद आदित्य चोपड़ा ने फोन कर कहा- 'तू तो हीरो है': सिद्धांत चतुर्वेदी
अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी ने कहा है, "आदि सर (आदित्य चोपड़ा) ने 'गली बॉय' देखी थी और मुझे याद है कि उन्होंने मुझे फोन करके कहा था, 'तू तो हीरो है' और मैंने उनसे कहा, 'तो बना दो हीरो'।" उन्होंने आगे कहा, "और इस तरह मुझे फिल्म ऑफर हुई फिर मैंने स्क्रिप्ट सुनकर 'बंटी और बबली 2' साइन कर ली।"