मुंबई क्रूज़ ड्रग्स केस में एक स्वतंत्र गवाह ने दावा किया है कि एनसीबी, प्राइवेट डिटेक्टिव के.पी. गोसावी और सैम डिसूज़ा ने आर्यन खान की रिहाई के लिए शाहरुख खान से ₹25 करोड़ मांगे। गोसावी के बॉडीगार्ड का दावा करने वाले इस गवाह के मुताबिक, गोसावी को ₹50 लाख मिल चुके हैं। हालांकि, एनसीबी ने आरोपों से इनकार किया है।