'गहराइयां' में अपने किरदार की कुछ पसंदों से असहमत हूं, लेकिन उसे जज नहीं किया: दीपिका

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने कहा है कि वह 'गहराइयां' में उनके किरदार द्वारा लिए कुछ विकल्पों से असहमत हैं लेकिन फिर भी वह इसे निभाना चाहती थीं क्योंकि कोई दर्शक इससे ताल्लुक रख सकता है और इसे जज नहीं करेगा। उन्होंने कहा, "बतौर ऐक्टर मुझे जजमेंट के लेंस से बाहर निकलना होगा...लोगों के कुछ करने के पीछे कारण होता है।"