गहलोत ने राजस्थान में विधायकों की बगावत पर माफी मांगी, कहा- इसमें मेरा हाथ नहीं है: खबर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजस्थान के सियासी घटनाक्रम के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को पार्टी पर्यवेक्षक मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात कर कांग्रेस विधायकों की बगावत पर माफी मांगी और कहा कि इसमें उनका कोई हाथ नहीं था। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री गहलोत द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने को लेकर 92 विधायकों ने इस्तीफे की चेतावनी दी थी।