गांधी जयंती पर महेश मांजरेकर ने की अपनी अगली फिल्म 'गोडसे' की घोषणा
फिल्ममेकर महेश मांजरेकर ने गांधी जयंती पर अपनी अगली फिल्म 'गोडसे' की घोषणा की। यह नाथूराम गोडसे पर आधारित होगी जिसने 30-जनवरी, 1948 को महात्मा गांधी की हत्या की थी। बकौल मांजरेकर, "कहानी बताते समय हम न तो संरक्षण देना चाहते हैं और न किसी के खिलाफ बोलेंगे...हम इसे दर्शकों पर छोड़ देंगे कि कौन सही है या गलत है।"