गांधी परिवार का कोई भी सदस्य कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेगा: अशोक गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है, "राहुल गांधी ने स्पष्ट किया है कि गांधी परिवार का कोई भी सदस्य कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव नहीं लड़ेगा।" उन्होंने कहा, "यह तय है कि...मैं इस पद के लिए चुनाव लड़ूंगा...मैं जल्द ही नामांकन दाखिल करने की तारीख...तय करूंगा।" गहलोत ने कहा, "विपक्ष को मज़बूत होने की ज़रूरत है।"