गांधी परिवार को स्वीकारने वाले को वोट देंगे: अध्यक्ष के चुनाव पर कांग्रेस सांसद मुरलीधरन
कांग्रेस सांसद के. मुरलीधरन ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर मंगलवार को कहा कि केरल कांग्रेस कमिटी के निर्वाचक मंडल के सदस्य उसी व्यक्ति को अपना वोट देंगे जो नेहरू-गांधी परिवार के महत्व को स्वीकार करता हो। उन्होंने कहा, "इस बात को लेकर कोई विवाद नहीं है कि राहुल गांधी आएं और अध्यक्ष पद ग्रहण करें।"