inshorts

गाय के गोबर और गोमूत्र से अर्थव्यवस्था मज़बूत हो सकती है: एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कहा कि गाय, गाय के गोबर और गोमूत्र से राज्य की अर्थव्यवस्था को मज़बूत और देश को आर्थिक रूप से सक्षम किया जा सकता है। उन्होंने भोपाल में कहा, "गाय-बैलों के बिना काम चल नहीं सकता...गोबर और गोमूत्र से खाद, कीटनाशक, दवाइयों जैसी अनेकों चीज़ें बन रही हैं।"