गायक आदित्य नारायण ने कॉन्सर्ट में फैन का मोबाइल फोन छीनकर फेंका, सामने आया वीडियो
भिलाई (छत्तीसगढ़) के एक कॉलेज में हुए कॉन्सर्ट में गायक आदित्य नारायण ने एक फैन के हाथ पर माइक मारा और उसका मोबाइल फोन छीनकर फेंक दिया। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना की गई और एक यूज़र ने लिखा, "वह अपने पिता का नाम खराब कर रहे हैं।" अन्य यूज़र ने लिखा, "इतना अहंकार...किस लिए?"