गायक आर. केली को यौन तस्करी के मुकदमे में एक फेडरल जूरी ने दोषी ठहराया है। केली पर अपने स्टारडम का गलत उपयोग कर करीब 25 वर्षों तक महिलाओं और किशोरियों को सेक्स के लिए लुभाने का आरोप था। 4 मई, 2022 को सज़ा सुनाई जाएगी और उन्हें कम-से-कम 10 साल और अधिकतम उम्रकैद की सज़ा हो सकती है।