गायक एनरीके इग्लेसियस ने लास वेगस में समारोह के दौरान फैन को किया किस, शेयर किया वीडियो

गायक एनरीके इग्लेसियस ने लास वेगस (अमेरिका) में एक समारोह के दौरान अपनी एक फैन को किस करने का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में एनरीके अपनी फैन को किस करते हुए नज़र आ रहे हैं व उनकी फैन उनकी तस्वीर ले रही है। हालांकि, बाद में एनरीके फैन को हटाकर आगे चले जाते हैं।