गायक जस्टिन बीबर ने स्वास्थ्य कारणों के चलते रद्द किया भारत में होने वाला अपना कॉन्सर्ट

गायक जस्टिन बीबर ने स्वास्थ्य कारणों से 18 अक्टूबर को नई दिल्ली में होने वाले अपने म्यूज़िक कॉन्सर्ट को रद्द कर दिया है। कॉन्सर्ट के आयोजकों ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया, "हमें अभी-अभी जानकारी मिली है कि स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के चलते गायक अगले महीने नहीं आ पाएंगे।" गौरतलब है, बीबर को जून में चेहरे पर लकवा हुआ था।