गायक जुबिन ने सीढ़ियों से गिरने के बाद अस्पताल से शेयर की तस्वीर, लिखा- भगवान ने बचा लिया

गायक जुबिन नौटियाल ने मुंबई में एक बिल्डिंग की सीढ़ियों से गिरने के बाद अस्पताल से अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। उन्होंने लिखा, "आप सभी के आशीर्वाद के लिए धन्यवाद। भगवान ने...उस घातक हादसे में मुझे बचा लिया।" जुबिन की कोहनी, पसलियां व सिर में चोटें आई हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।