गायक प्रतीक कुहाड़ ने डॉक्टर निहारिका ठाकुर से ब्रेकअप होने की पुष्टि की है जिन्हें वह लंबे समय से डेट कर रहे थे। 32-वर्षीय प्रतीक ने कहा, "कुछ लोगों को लगता है कि अब भी रिलेशनशिप में हूं लेकिन लंबे समय से सिंगल हूं। चीज़ें (रिलेशनशिप) खत्म हो चुकी हैं।" उन्होंने कहा, "ठीक हूं, इस बीच काफी व्यस्त रहा हूं।"