गायिका नेहा भसीन के भाई अनुभव भसीन ने युद्ध के बीच यूक्रेन छोड़कर आईं अपनी गर्लफ्रेंड ऐना होरोदेत्स्का से दिल्ली में शादी कर ली है। ऐना कुछ कपड़े और तोहफे के तौर पर अपनी ग्रैंडमदर से मिले कॉफी मेकर को लेकर भारत आ गई थीं। भारत आने के बाद अनुभव द्वारा उन्हें प्रपोज़ करने की तस्वीरें वायरल हुई थीं।