गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्डधारक ऐक्ट्रेस बेट्टी वाइट का 100वें जन्मदिन से कुछ दिन पहले हुआ निधन

करीब 79 साल तक अभिनय करने वाली अभिनेत्री और कॉमेडियन बेट्टी वाइट का उनके 100वें जन्मदिन से कुछ दिन पहले निधन हो गया है। 'गोल्डन गर्ल्स' और 'द मैरी टाइलर मूर शो' में अभिनय करने वाली वाइट के नाम किसी एंटरटेनर (महिला) के सबसे लंबे टीवी करियर का गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड था। बेट्टी को 8 एमी अवॉर्ड्स मिले थे।