गीतकार इब्राहिम अश्क का 70 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

गीतकार इब्राहिम अश्क का 70-वर्ष की उम्र में मुंबई के निजी अस्पताल में रविवार को निधन हो गया। अश्क की बेटी ने बताया कि पिता कोविड-19 के साथ-साथ निमोनिया से भी पीड़ित थे और उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। अश्क ने 'कहो ना प्यार है', 'कोई मिल गया' समेत कई फिल्मों के गानों के लिरिक्स लिखे थे।