मथुरा (यूपी) रेलवे स्टेशन से बच्चा चोरी होने के मामले में फिरोज़ाबाद की बीजेपी पार्षद विनीता अग्रवाल और उनके पति कृष्ण मुरारी अग्रवाल की गिरफ्तारी पर दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "क्या-क्या कुकर्म में शामिल हैं ये लोग…गुंडागर्दी…दोस्तवाद…ऑपरेशन लोटस…और अब बच्चा चोरी।" बकौल पुलिस, दंपति ने बच्चे को ₹1.80 लाख में खरीदा था।