गुजरात कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र शनिवार को ‘जन आरोग्य संकल्प पत्र’ शीर्षक से अपना स्वास्थ्य घोषणापत्र जारी किया। घोषणापत्र के अनुसार, सरकारी अस्पतालों और मान्यता प्राप्त निजी अस्पतालों में सभी नागरिकों के लिए ₹10-लाख तक के मुफ्त इलाज के अलावा किडनी, लिवर और हृदय ट्रांसप्लांट की भी मुफ्त सुविधा होगी। इसके अलावा, लड़कियों को ₹3,000/माह दिया जाएगा।