गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने बुधवार को कहा, "गुजरात कांग्रेस में कार्यकारी अध्यक्ष का पद शादी के बाद नसबंदी जैसा है।" उन्होंने आगे कहा, "मुझे प्रदेश कांग्रेस कमेटी की किसी भी बैठक में आमंत्रित नहीं किया जाता है, कोई भी निर्णय लेने से पहले वे मुझसे सलाह नहीं लेते हैं, तो इस पद का क्या मतलब है?"