inshorts

गुजरात की 34 वर्षीय गायिका वैशाली बलसारा का शव उनकी कार की बैकसीट पर मिला

गुजरात की 34-वर्षीय गायिका वैशाली बलसारा का शव रविवार को वलसाड ज़िले में उनकी कार की बैकसीट पर मिला। पुलिस के मुताबिक, वैशाली के पति ने शनिवार को पुलिस को उनके लापता होने की शिकायत दी थी। पुलिस ने बताया कि गायिका की मौत गला दबाने से हुई है और मामले की जांच के लिए 5 टीमें बनाई गई हैं।