गुजरात की एक अदालत ने जयपुर (राजस्थान) एयरपोर्ट से गिरफ्तार किए गए टीएमसी के प्रवक्ता साकेत गोखले को 8 दिसंबर तक की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। मोरबी पुल हादसे के बाद वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से जुड़े साकेत के एक ट्वीट की शिकायत के बाद गुजरात पुलिस ने उन्हें मंगलवार सुबह गिरफ्तार किया था।