गुजरात की जेल में बंद 'आप' विधायक वसावा लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, केजरीवाल ने किया एलान
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को गुजरात में एक जनसभा के दौरान जेल में बंद 'आप' विधायक चैतर वसावा को लोकसभा चुनाव में भरूच से उम्मीदवार बनाने का एलान किया। डेडियापाड़ा से विधायक वसावा पर एक वनकर्मी को पीटने व हवाई फायरिंग करने के आरोप में केस दर्ज है। बकौल केजरीवाल, वह वसावा से मिलने कल जेल जाएंगे।