गुजरात के अहमदाबाद में पीएम मोदी ने रोड शो से पहले मां भद्रकाली मंदिर में की पूजा

गुजरात के अहमदाबाद में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोड शो से पहले मां भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना की जिसकी कई तस्वीरें बीजेपी ने शेयर की हैं। पीएम मोदी ने रोड शो के बाद अहमदाबाद में जनसभा को संबोधित भी किया। गौरतलब है, राज्य में 5 दिसंबर को विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान होने वाला है।