inshorts

गुजरात के नए मंत्रिमंडल के 24 मंत्रियों ने ली शपथ, शाम 4:30 बजे होगी कैबिनेट की पहली बैठक

गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने गुरुवार को नवनियुक्त मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नए मंत्रिमंडल के 24 मंत्रियों को शपथ दिलवाई। कनुभाई देसाई, किरीट सिंह राणा, अर्जुन सिंह चौहान, राजेंद्र त्रिवेदी, जीतू वाघाणी, ऋषिकेश पटेल, प्रदीप परमार, नरेश पटेल, पूर्णेश मोदी और राघवजी पटेल ने सबसे पहले शपथ ली। वहीं, नई कैबिनेट की पहली बैठक आज शाम 4:30 बजे होगी।