inshorts

गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर लगातार ड्रग्स कैसे मिल रहे हैं?: 3 महीनों का आंकड़ा शेयर कर राहुल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पिछले कुछ महीनों में बरामद हुए ड्रग्स को लेकर सवाल किया कि एक ही पोर्ट पर लगातार ड्रग्स कैसे मिल रहे हैं? उन्होंने ट्वीट किया, "21-सितंबर को ₹21,000 करोड़ के 3,000-किलोग्राम, 22-मई को ₹500 करोड़ के 56-किलोग्राम और 22-जुलाई को ₹375 करोड़ के 75-किलोग्राम ड्रग्स बरामद किए गए हैं।"