गुजरात चुनाव में 'आप' उम्मीदवार खेतानी ने दिया पार्टी से इस्तीफा, बीजेपी में हुए शामिल

गुजरात विधानसभा चुनाव में कच्छ ज़िले की अबडासा सीट से 'आप' उम्मीदवार वसंत खेतानी पार्टी से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हो गए हैं। खेतानी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह राष्ट्रहित में बीजेपी में शामिल होने की बात कहते दिख रहे हैं। खेतानी ने बीजेपी प्रत्याशी प्रद्युमन सिंह जडेजा को अपना समर्थन देने की घोषणा की है।