'गुजरात फाइल्स' बने तो आपत्ति नहीं होगी: राज्य से महिलाएं लापता होने पर शिवसेना (यूबीटी)
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने अपने मुखपत्र 'सामना' में गुजरात से 2016-2020 के बीच 40,000 से अधिक महिलाओं के लापता होने पर कहा है कि 'द केरल स्टोरी' की तरह लोग 'गुजरात फाइल्स' बनाएं तो आपत्ति नहीं होगी। बकौल 'सामना', गुजरात की ऐसी तस्वीर बनाई जाती है जैसे वहां स्वर्ग हो लेकिन अब राज्य का काला पक्ष सामने आया है।