कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को कहा, "गुजरात को 20 लाख नौकरियां देने का सपना दिखाने वाली बीजेपी ने पिछले 2 साल में केवल 1,278 नौकरियां ही दी हैं।" उन्होंने आगे कहा, "16 ज़िलों में तो एक भी नौकरी नहीं दी! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, देश के युवा 2 करोड़ सालाना नौकरी वाले झांसे को पहचान चुके हैं।"