आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को दावा किया कि गुजरात पुलिस ने उनके अहमदाबाद स्थित कार्यालय पर छापेमारी की है। 'आप' ने ट्वीट किया, "दिल्ली में कुछ नहीं मिला, गुजरात में भी कुछ नहीं मिलेगा।" वहीं, 'आप' संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, "बीजेपी बौखला गई है...'आप' के पक्ष में गुजरात में आंधी चल रही है।"